Uncategorized

के एन आई के शिक्षा संकाय में विचार संगोष्ठी का हुआ आयोजन

के एन आई के शिक्षा संकाय में विचार संगोष्ठी का हुआ आयोजन

गौड़ की आवाज संवाद सुलतानपुर। कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान सुल्तानपुर के शिक्षा संकाय (एम.एड. – प्रथम सेमेस्टर) में सोमवार के दिन एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस विचार संगोष्ठी का विषय “शिक्षा के विकास में सर्व शिक्षा अभियान की उपयोगिता” रहा। यह विचार संगोष्ठी शिक्षा संकाय के विभागाध्यक्ष प्रो बिहारी सिंह के दिशा निर्देश में एम एड प्रथम सेमेस्टर की प्रशिक्षु रुपम सिंह के द्वारा प्रस्तुत किया गया । रुपम ने बताया कि सर्व शिक्षा अभियान (SSA) भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक शिक्षा प्रदान करना है। इस अभियान के माध्यम से भारत सरकार का लक्ष्य है कि देश का हर बच्चा, चाहे वह किसी भी जाति, धर्म या आर्थिक स्थिति का हो, शिक्षा प्राप्त कर सके। परिचर्चा सत्र में प्रशिक्षुओं ने सर्व शिक्षा अभियान से संबंधित जिज्ञासाओं को प्रश्नों के माध्यम से प्रकट कर शान्त किया। इस अवसर पर प्राध्यापकों में डाॅ बनवारी, डॉ संतोष कुमार सिंह, दिलीप कुमार सिंह, श्रीमती कंचन,संतोष सिंह कुशवाहा एवं एम.एड के प्रशिक्षुओं मे वर्षा, निवेदिता,अंजू, रत्ना, शिल्पी,अंशिका, चित्रा, श्रद्धा और शिवकांत आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button