उत्तर प्रदेश

छठ महापर्व पर राष्ट्रीय सेवा योजना के इकाई द्वारा चित्रकला का हुआ प्रदर्शन

छठ महापर्व पर राष्ट्रीय सेवा योजना के इकाई द्वारा चित्रकला का हुआ प्रदर्शन

गौड़ की आवाज ब्यूरो भाटपार रानी देवरिया lभाटपार रानी कस्बे में स्थित मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज में “दीपावली और छठ पर्व तथा भारतीय ज्ञान परंपरा विषय” पर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सबसे पहले दीपावली तथा छठ पर्व विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए ‘भगवान सूर्य को अर्घ देती व्रती’ का चित्र बनाया। स्केचिंग किया। तत्पश्चात एक सभा का आयोजन हुआ जिसमें दीपावली और छठ पर्व पर छात्र-छात्राओं ने पर्वों के उद्भव, महत्व एवं प्रासंगिकता पर अपने विचार प्रस्तुत किये।इसकी वैज्ञानिकता और व्यावहारिकता पर भी प्रकाश डालकर इसे मानव जीवन के लिए संजीवनी बताया। तत्पश्चात छठ माता पर्व से संबंधित लोकगीतों की छात्र-छात्राओं ने झड़ी लगा दी और एक से एक गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम मे उपस्थित सभी लोग संगीत सुनकर भाव विभोर हो गए। कार्यक्रम का निर्देशन कर रहे कार्यक्रम अधिकारी डॉ रणजीत सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह लोक आस्था के पर्व भारतीय ज्ञान परंपरा को प्रतिबिंबित करते हैं, और मुख्य धारा से कटे समाज को भी अपने प्रवाह से अभिसिंचित कर उनके जीवन को अनुप्राणित करते हैं। इन लोक आस्था के पर्वों के बिना जीवंत समाज की कल्पना संभव नहीं है। मनुष्य के जीवन को उत्सव का स्वरूप देने में ईनकी भूमिका असंदिग्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button