गुरुकुल शिक्षण संस्थान में हुआ रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
गुरुकुल शिक्षण संस्थान में हुआ रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

गौड़ की आवाज संवाददाता चन्दन गुप्ता भाटपार रानी देवरिया भाटपार रानी खामपार स्थित गुरुकुल शिक्षण संस्थान में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें कक्षा छह से लेकर के दसवीं तक के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 10 की छात्राओं ने प्रथम स्थान, कक्षा 8 के छात्रों ने द्वितीय स्थान एवं कक्षा 7 की छात्राओं ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुशवाहा ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए विद्यालय में समय-समय पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। विद्यालय के छात्र- छात्रा इन प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर के हिस्सा लेते हैं। यहां प्रमुख रूप से नितेश कुशवाहा, सुरेश तिवारी, वशिष्ठ कुशवाहा, उमेश तिवारी, राधेश्याम कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, नवीन यादव, श्रवण आर्य, माधुरी देवी, मनोरमा देवी, पिंकी यादव, पिंकी कुशवाहा, दीक्षा यादव, निशा कुशवाहा, हरी लाल कुशवाहा सहित विद्यालय के छात्र-छात्रा उपस्थित थे