­
­
स्वास्थ्य/ शिक्षा

माडल प्राथमिक स्कूल वैदहा मे बच्चों ने निकाली झाँकी

माडल प्राथमिक स्कूल वैदहा मे बच्चों ने निकाली झाँकी

गौड़ की आवाज राज बहादुर राना जयसिंहपुर सुलतानपुर जिले के अन्तर्गत थाना गोसाईगंज जयसिंहपुर क्षेत्र के माडल इंग्लिश मीडियम प्राथमिक स्कूल वैदहा के बच्चों ने धूम-धाम से दीपावली के त्योहार को मनाया। प्रत्येक कक्षा के बच्चे सुंदर घरौंदे को बनाकर सजाया।

कुछ बच्चों ने मिट्टी के दीप बनाए। कान्ति सिंह का हमेशा प्रयास रहता है कि बच्चों में छुपी हुई प्रतिभा और कला कौशल का निखार लाना चाहिए। इसीलिए महत्वपूर्ण दिवस पर शिक्षा के साथ ऐसे ही कुछ न कुछ कार्यक्रम भी किया करती हैं।

नन्हे मुन्ने बच्चों से भी प्यार दुलार के साथ पेश आती हैं। इन्हीं सब उत्कृष्ट योगदानों के लिए सरकारी गैर-सरकारी स्तर पर सम्मानित भी की जा चुकी हैं। क्रांति सिंह को राज्य अध्यापक पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़ कर भाग लेती हैं। धनतेरस और दीपावली के शुभ अवसर पर कक्षा 4 व 5 के बच्चों ने रंगोली बनाए। प्रधानाध्यापिका कांति सिंह ने बच्चों को प्रकाश पर्व के बारे में जानकारी दी। चारों रसोइया को अंगवस्त्र व मिष्ठान्न देकर सम्मानित किया गया। सभी बच्चों रसोइया और अध्यापकों को धनतेरस और दीपावली की प्रधानाध्यापिका द्वारा शुभकामनाएं दी गई। सहायक अध्यापक राकेश कुमार,विकास, मोइनुद्दीन सिद्दीकी, श्रद्धा सिंह, शिक्षा मित्र केशकुमार सिंह, रीना सिंह और मालती यादव,मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
13:174429270500045