क्राइम दुर्घटना

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने आबकारी छापामार अभियान चलाया

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने आबकारी छापामार अभियान चलाया

गौड़ की आवाज जयसिंहपुर सुल्तानपुर जिले के क्षेत्र में गोसाईगंज, दीपावली त्यौहार के मद्देनजर अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने को लेकर बुधवार शाम को आबकारी निरीक्षक संजय कुमार उपाध्याय ने मोतिगरपुर पुलिस के साथ छापामार अभियान चलाया। आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने दियरा,खैरहा और बेलहरी में दबिश देकर मौके से आठ कुंतल लहन बरामद कर नष्ट करा दिया। तीनों स्थानों से टीम ने साठ लीटर कच्ची शराब को जब्त किया है। आबकारी निरीक्षक संजय उपाध्याय ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को चलाए गए अभियान के दौरान चार अभियोग आबकारी एक्ट में पंजीकृत किया गया है। अभियान में उपनिरीक्षक भुवाली प्रसाद,उपनिरीक्षक भारत सिंह के साथ आबकारी सिपाही दिनेश सिंह,अभिनव कुमार सिंह,अनुराग वर्मा,पुलिस टीम से कांस्टेबल मनीष,श्रीकांत,सिंटू यादव शामिल रहे।चित्र परिचय- आबकारी और पुलिस की टीम लहन नष्ट करती हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button