जिलाधिकारी के साप्ताहिक जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़
जिलाधिकारी के साप्ताहिक जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़

गौड़ की आवाज, ब्यूरो प्रमुख कैमूर, बिहार।प्रत्येक शुक्रवार को जिला समाहरणालय में लगने वाले साप्ताहिक जनता दरबार में जिला पदाधिकारी द्वारा लोगों की समस्याएं सुन संबंधित अधिकारियों को उन समस्याओं के निवारण के लिए निर्देश दिया गया। जनता दरबार में इस बार लोगों की संख्या काफी होने के बावजूद एक एक कर हर एक फरियादी की बात गंभीरता पूर्वक जिलाधिकारी द्वारा सुनी गई तथा लोगों से यह भी कहा गया कि भूमि-सर्वेक्षण में परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। फरियाद लेकर आए लोगों में सबसे ज्यादा मामले जमीन विवाद, दाखिल खारिज, भूमि परिमार्जन, भूमि संरक्षण एवं हर घर, नल-जल से संबंधित रहे। जनता दरबार में दुर्गावती प्रखंड के ग्राम पंचायत अबर्हिलां वार्ड एक के वार्ड सदस्य गुल्लू यादव, रामगढ़ प्रखंड के रवि प्रकाश, शिवकुमार सिंह, विरेन्द्र सिंह, मनीष कुमार, चंदेश्वर राम सहित बड़ी संख्या में लोगों ने जिला पदाधिकारी के सामने अपनी समस्याएं रखीं।