भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री के मुख्य आतिथ्य में एक बैठक व्यापारीयों की एक बैठक तहसील महामंत्री कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री के मुख्य आतिथ्य में एक बैठक व्यापारीयों की एक बैठक तहसील महामंत्री कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई

गौड़ की आवाज संवाददाता रमेश अग्रहरी
*अगस्त महीने के अंदर जिले के सभी बाजारों में सदस्यता अभियान चलाकर बना जाएगा सदस्य— रमेश*
*संगठन के सभी पदाधिकारी बाजारों में जाकर जाने व्यापारियों की समस्या और निदान का करें प्रयास —रवींद्र त्रिपाठी*
*निष्क्रिय पदाधिकारी की जगह बनाए जाएंगे नए पदाधिकारी —रवींद्र*
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला प्रभारी रमेश अग्रहरि की अध्यक्षता में तहसील अध्यक्ष अरविंद गुप्ता की अगुवाई में जयसिंहपुर तहसील के पदाधिकारियों तथा जयसिंहपुर तहसील अंतर्गत आने वाली बाजारों के अध्यक्ष महामंत्री के साथ भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री के मुख्य आतिथ्य में एक बैठक व्यापारीयों की एक बैठक तहसील महामंत्री कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि व्यापारियों को एक होकर एकजुट होकर अपने संगठन को मजबूत करना होगा और सभी बाजारों में जिला एवं तहसील स्तरीय सभी पदाधिकारी बाजारों में भ्रमण करें और व्यापारियों की समस्याओं को जाने उनकी समस्याओं के निदान के लिए तहसील स्तर के अधिकारियों से संपर्क करके निदान कराएं यदि निदान होने में कोई समस्या आती है तो जिले के पदाधिकरियों तथा प्रदेश के पदाधिकारियों को अवगत कराएं। जिससे व्यापारियों की समस्याओं का समय से निदान हो सके। वहां पर उपस्थिति लगभग सभी बाजारों के व्यापारियों ने फ़ूड अधिकारी की कार्यशाली का विरोध किया और कहा कि फूड अधिकारी केवल व्यापारियों से अवैध वसूली करने के लिए आए दिन दबाव बनाते रहते हैं। व्यापारियों ने वाणिज्य कर के सचल दल प्रभारी दीपक कुमार पाल की भी शिकायत किया और कहा कि दीपक कुमार स्थानीय व्यापारियों से महीना बांधने का दबाव बनाते हैं प्रदेश महामंत्री ने कहा कि दोनों अधिकारियों के विरुद्ध जिलाधिकारी महोदय से शिकायत की जाएगी और आवश्यकता पड़ी तो माननीय मुख्यमंत्री जी के यहां भी मांग पत्र भेजा जाएगा किसी भी दशा में व्यापारी उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा चाहे उसके लिए आंदोलन ही करना पड़े। *प्रदेश महामंत्री श्री त्रिपाठी ने कहा कि जो पदाधिकारी काम करेंगे वही अपने पद पर बने रहेंगे जो पदाधिकारी काम नहीं करेंगे उन्हें पद मुक्त किया जाएगा और उनकी जगह पर अच्छे कार्य करने वाले सदस्यों को संगठन का पदाधिकारी बनाया जाएगा। प्रदेश महा मंत्री श्री त्रिपाठी ने कहा कि व्यापारियों तथा उद्यमियों की हर समस्याओं के निदान के लिए उत्तर प्रदेश सरकार तत्पर है जो भी व्यापारी का उत्पीड़न करने का प्रयास करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी चाहे वह सरकारी व्यक्ति हो या फिर गैर सरकारी व्यक्ति।**प्रदेश महामंत्री श्री त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व्यापारी हित में हमेंसा, अनवरत संघर्ष किया है आगे भी करता रहेगा संघर्ष ही संगठन की पहचान है।*बैठक में जिला प्रभारी रमेश अग्रहरि जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह जिला तहसील अध्यक्ष अरविंद गुप्ता तहसील महामंत्री सत्यम शुक्ला विनोद मोदनवाल युवा तहसील अध्यक्ष विजय यादव बिरसिंहपुर अध्यक्ष जगन्नाथ कनौजिया पंच बहादुर मोदनवाल अजय मोदनवाल दीपक मोदनवाल शंकर दयाल मोदनवाल पिंटू वर्मा संतोष वर्मा फूलचंद अग्रहरि आदि रहे अंत में भरोसा बाजार के अध्यक्ष उदय प्रताप शुक्ला ने आए हुए सभी व्यापारियों के प्रति आभार प्रकट कर बैठक को समाप्त करने की घोषणा किया।