महिलाओं से छेड़खानी करते युवक को पुलिस ने दबोचा

जयसिंहपुर गौड़ की आवाज ब्यूरो (सुलतानपुर)। थाना जयसिंहपुर पुलिस ने शनिवार को क्षेत्र में गश्त व शांति व्यवस्था अभियान के दौरान एक युवक को महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक प्रेमनारायण राजपूत, उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह और हेड कांस्टेबल संदीप यादव टीम के साथ नारी सशक्तीकरण एवं रोकथाम जुर्म अभियान के तहत गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि विरसिंहपुर–दोस्तपुर रोड पर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे अंडरपास के नीचे एक युवक महिलाओं व लड़कियों पर अश्लील कमेंट कर रहा है।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुखबिर द्वारा बताए गए युवक को संदिग्ध स्थिति में देखा। कुछ ही देर बाद वहां से गुजर रही महिलाओं पर युवक ने अशोभनीय टिप्पणी की। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए समय करीब 1:50 बजे आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आदित्य सिंह (21 वर्ष) पुत्र संतोष कुमार सिंह निवासी ग्राम विरसिंहपुर थाना जयसिंहपुर बताया।पुलिस ने आरोपी को धारा 296 BNS के तहत गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। घटना की सूचना आरोपी के परिजनों को भी दी गई।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button