मॉडल स्कूल वैदहा के बच्चों ने निकाली झांकी

गोसाईगंज गौड़ की आवाज ब्यूरो सुलतानपुर।जिला के जयसिंहपुर क्षेत्र के मॉडल इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय वैदहा के बच्चों ने बड़ी धूमधाम से दीपावली का त्यौहार मनाया। प्रधानाध्यापक कांति सिंह ने बच्चों को बताया कि यह प्रकाश पर्व अंधेरे को मिटाकर उजाला फैलाने वाला ,अधर्म पर धर्म की विजय, बुराई पर अच्छाई की जीत का त्यौहार है। आप सदैव सत्य का साथ दें ।अच्छे और नेक बनकर देश का भविष्य बनें। कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के बच्चों ने छोटे-छोटे घरौदे ,मिट्टी की मूर्ति और मिट्टी के दिए बनाएं। कक्षा4 की आकांक्षा ने दुर्गा जी की प्रतिमा बनाकर सबका मनमोह। यश कक्षा 5 द्वारा दीपावली की पेंटिंग बनाई गई। कक्षा 5 के बच्चों ने गणेश- लक्ष्मी जी की झांकी निकाली । सहायक अध्यापक रवि प्रकाश ने बच्चों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया और मच्छरों से बचने के उपाय बताएं। सहायक अध्यापक विकास ने बच्चों को पटाखों से दूर रहने का सलाह दिया। बच्चों को चॉकलेट दिया गया। प्रधानाध्यापक द्वारा सभी रसोइयों को वस्त्र और मिष्ठान दिया। प्रधानाध्यापक ने सभी को धनतेरस, दीपावली, भाई दूज की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर यह सबसे अध्यक्ष मोहम्मद जहीर सहायक अध्यापक मोइनुद्दीन सिद्दीकी, राकेश शिक्षा मित्र केस कुमार सिंह रीना सिंह मालती यादव मौजूद रही। को वस्त्र और मिष्ठान दिया। प्रधानाध्यापक ने सभी को धनतेरस, दीपावली, भाई दूज की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर यह सबसे अध्यक्ष मोहम्मद जहीर सहायक अध्यापक मोइनुद्दीन सिद्दीकी, राकेश शिक्षा मित्र केस कुमार सिंह रीना सिंह मालती यादव मौजूद रही।