किसानो को विधायक ने दिया रबी के फसलों का निशुल्क बीज
तीन सौ से अधिक किसानों को मिला निःशुल्क बीज

जयसिंहपुर गौड़ की आवाज ब्यूरो सुल्तानपुर जिला के सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने शनिवार को जयसिंहपुर विकास खंड मुख्यालय स्थित कृषि रक्षा इकाई पर रबी फसलों के लिए निःशुल्क बीज वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस पहल से क्षेत्र के सैकड़ों चयनित किसानों को लाभ मिलेगा।कार्यक्रम में सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने 20 से अधिक किसानों को निःशुल्क बीज वितरित कर इसकी शुरुआत की। कुल 24 किसानों को चना, 32 को मटर, 40 को मसूर और लगभग 300 किसानों को सरसों के बीज वितरण के लिए चयनित किया गया है। शेष चयनित किसानों को कृषि विभाग द्वारा बीज वितरित किए जाएंगे।इस अवसर पर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार किसानों से जुड़ी योजनाओं को पारदर्शी तरीके से लागू कर रही है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसान सरकार द्वारा संचालित लाभकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ उठा सकें।बीज वितरण कार्यक्रम के दौरान कृषि रक्षा प्रभारी दिनेश गुप्ता, दुर्गेश वर्मा, अनिल सिंह, किसान दयाशंकर पाठक और भाजपा मंडल अध्यक्ष रत्नेश तिवारी सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।