प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरूष फुटबाल प्रतियोगिता का अम्बेडकर स्टेडियम में जिला स्तरीय चयन 03 अक्टूबर को
अमेठी गौड़ की आवाज ब्यूरो जिला खेल कार्यालय के उपक्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद ने बताया कि वर्ष 2025-26 में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरूष फुटबाल प्रतियोगिता के जिला एवं मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स की तिथियॉ निर्धारित की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेशीय समन्वय सीनियर पुरूष फुटबाल प्रतियोगिता का जिला स्तर ट्रायल्स अमेठी में 03 अक्टूबर 2025 एवं मण्डल स्तर ट्रायल्स अयोध्या में 06 अक्टूबर 2025 तथा क्षेत्रीय खेल कार्यालय अयोध्या में 10 अक्टूबर 2025 से 17 अक्टूबर 2025 तक प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इस क्रम में उन्होंने बताया कि उपरोक्त खेल का जिला स्तर चयन/ट्रायल्स 03 अक्टूबर 2025 को प्रातः 10 बजे जनपद के डॉ0 भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा तथा उपरोक्त चयन/ट्रायल्स में भाग लेने हेतु इच्छुक खिलाड़ियों को जन्मतिथि के प्रमाण पत्र के रूप नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र जिसका पंजीयन के एक वर्ष के अन्दर हो, आधार कार्ड की छायाप्रति एवं सी0आर0एस0 नम्बर सहित 02 पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य होगा।