लम्भुआ के सीओ अब्दुल सलाम का हुआ स्थानांतरण, प्रयागराज को मिला एक योग्य अधिकारी — लम्भुआ ने दी भावभीनी विदाई

लम्भुआ गौड़ की आवाजविमलेश कुमार लंभुआ,सुल्तानपुर के क्षेत्राधिकारी (सीओ) श्री अब्दुल सलाम का स्थानांतरण प्रयागराज हो गया है। इस खबर के साथ ही लम्भुआ क्षेत्र में एक भावनात्मक माहौल बन गया है। क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और पुलिस विभाग के सहयोगियों ने उन्हें विदाई देते हुए न केवल उनके उत्कृष्ट कार्यों को सराहा, बल्कि उनके सादगीपूर्ण और संवेदनशील व्यवहार की भी भूरि-भूरि प्रशंसा की।श्री अब्दुल सलाम का कार्यकाल लम्भुआ में जनता के लिए एक भरोसे की मिसाल रहा। अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था की सुदृढ़ स्थापना और आम जनता की समस्याओं के प्रति उनकी संवेदनशीलता ने उन्हें जनता के बेहद करीब ला दिया। वे न केवल एक अधिकारी के रूप में, बल्कि एक मार्गदर्शक, एक सजग प्रहरी और एक संवेदनशील इंसान के रूप में क्षेत्रवासियों के दिलों में बस गए। उनकी कार्यशैली में अनुशासन, ईमानदारी और मानवीय दृष्टिकोण स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता रहा। चाहे महिला सुरक्षा हो, साइबर अपराध की रोकथाम या फिर युवा वर्ग को जागरूक करने की बात – हर मोर्चे पर उन्होंने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। स्थानांतरण की सूचना के बाद सोशल मीडिया और आम जनमानस में उन्हें लेकर भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। लोग उन्हें विदाई तो दे रहे हैं, लेकिन साथ ही इस बात का गर्व भी जता रहे हैं कि प्रयागराज जैसे बड़े और महत्वपूर्ण जनपद को एक कर्मठ और निष्ठावान अधिकारी मिल रहा है।लम्भुआ की ओर से सीओ साहब को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं।
लम्भुआ की धरती आपको कभी नहीं भूलेगी, आपकी सेवाएं हमारे लिए गर्व का विषय रही हैं। हम आपकी नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं देते हैं और कामना करते हैं कि आपका योगदान प्रयागराज में भी उतना ही प्रभावी और प्रेरणादायक रहेंगे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button