टांटिया नगर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
जयसिंहपुर गौड़ की आवाज ब्यूरो सुलतानपुर। जिला के थाना गोसाईगंज शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे टांटियानगर चौकी के करीब सैनिक ढाबे के सामने खाली पड़ी जमीन पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। चौकी इंचार्ज गुलाबचंद्र पाल और हेड कांस्टेबल विकास त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। मृतक अर्धनग्न अवस्था में पड़ा था। उसने काले और सफेद रंग की धारीदार टीशर्ट पहन रखी थी। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मृतक अर्द्धविक्षिप्त था और अक्सर सैफुल्लागंज और टांटियानगर क्षेत्र में घूमता दिखाई पड़ता था। प्रथम दृष्टया मामला स्वाभाविक मौत का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शव को पहचान के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।